कुछ तो असर होता है लम्हो का भी शख्सियतो पर ,

 कुछ तो असर होता है ........          


कुछ तो असर होता है लम्हो का भी शख्सियतो  पर ,
यूं ही हर शख्स पर हर एक बात असरदार नहीं होती।।

मेरी बेरुखी पर भी जो सजदा करे खुशी के लिए मेरी ,
कैसे कह दूं कि जिंदगी मे कोई पहरे दार नही होती।

मुख्तलिफ होकर भी जब कोई नाम सिर्फ मेरा पुकारे, 
तो कैसे कह दूं  वफा में हमसफर पतवार नहीं होती। 

जब दिल में उतर गया हो या दिल से उतर गया कोई,
एक बार होती है वफा या बेवफाई बार बार नहीं होती।

ये जिंदगी मिली है किराये पर तो कुछ कद्र कर लो,
इस तरह  मुलाकाते अच्छो से हर बार नही होती।।।


#पवन कुमार वर्मा।
@21/11/2019

Comments

Popular posts from this blog

ओ भोलेनाथ रे ...

एक तुम हों, एक हम हो

क्या से क्या हो गया हूँ मैं,