क्या से क्या हो गया हूँ मैं,

।।गीत।।

 
क्या से क्या हो गया हूँ मैं,
तेरे बिना,
जाने कहां खो गया हूँ मैं ।
 
मेरी जिन्दगी और तन्हा रास्तें,
गम में भी खुश हूं तेरे वास्ते,
मैं अकेला हो गया हूँ ।
तेरे बिना ,

जाने कहां खो गया हूँ मैं ।
 
मेरे जिस्म को चुभती है शामें,
तेरे ख्यालों में कटती है रातें ,
मैं बेजुबां हो गया हूं ।
तेरे बिना,
जाने कहां खो गया हूँ मैं ।
 
गर्द हो गई दीवारो पर तस्वीरें,
गुमसुम हो गई गुजश्ता शामें
मैं बे-जर हो गया हूं,
तेरे बिना,
जाने कहां खो गया हूं मैं ।
 
क्या से क्या हो गया हूँ मैं,
तेरे बिना,
जाने कहां खो गया हूँ मैं ।

 

 

– प व न

# पवन कुमार वर्मा

10फरवरी2021


Comments

Popular posts from this blog

ओ भोलेनाथ रे ...

एक तुम हों, एक हम हो