ओ भोलेनाथ रे ...

मेरे भोले नाथ !

 

ओ भोले नाथ रे,

नाथो के नाथ, दीनानाथ रे.

मेरे भोले नाथ रे....

करा दो भव से बेड़ा पार रे।...........1

 ओ भोले नाथ रे,

मेरे भोले नाथ रे....

 

ए विषधर, जटाधर, नीलकंठ, दीनबंधु,

हर लो सारे कष्ट मेरे ए श्रीकंण्ठ प्रभु,

हटा दो विपदा के बादल ओ भोलेनाथ रे,

मेरे भोले नाथ रे....

ओ भोलेनाथ रे...

कर दो जीवन खुशहाल, मेरे भोलेनाथ रे ।......2

 ओ भोले नाथ रे,

मेरे भोले नाथ रे....

 

ए अनीश्वर, सदाशिव ओ- शंकर शम्भू,

करो दया मुझ पर ओ दयानिधान प्रभु,

बता दो जीवन का सारए भोलेनाथ रे,

 मेरे भोलेनाथ रे।

ओ भोलेनाथ रे...

करा दो भव से मुक्ति पार, मेरे भोले नाथ रे।......3

ओ भोले नाथ रे,

मेरे भोले नाथ रे....

 


-  प व न
पवन कुमार वर्मा
शिमला, हिमाचल प्रदेश 



Comments

Popular posts from this blog

एक अदद मास्क ।

देव बथिंदलु स्तुति

एक तुम हों, एक हम हो