कुछ ख्वाब अधूरे रहने सही.......


कुछ ख्वाब अधूरे रहने सही.......


कुछ ख्वाब अधूरे रहने सही है जिंदगी में ,
जरुरी तो नहीं ये कि हर ख्वाहिश पूरी मिले।।....1

कुछ न होकर साथ चले जब बेवक्त राहगीर,
जरुरी तो नहीं ये कि हर दिल से दिल मिले।।.....2

अगर हम लफ्जो में कहें कि बुरे हेै वो हमसे  ,
जरूरी तो नहीं ये कि वो  यूं हमारे जैसे मिले।।....3

जाने कितने मिलते हेैं गैरो की खुशी में दुखी ,
जरुरी तो नही ये कि हर खुशी मे खुशी मिले।।....4

कैसे कहूं कि दौलत में हैं छुपी  खुशियां सारी,
कमबख्त कोई दौलत ठुकुरा कर हमसे मिले।।...5


#पवन कुमार वर्मा ।
अप्रैल 2020

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

ओ भोलेनाथ रे ...

एक तुम हों, एक हम हो

क्या से क्या हो गया हूँ मैं,