आजकल हम कुछ खुश रहने लगे हैं......

आजकल हम कुछ खुश से रहने लगे हैं ,
उनसे नहीं शिकायत हम कहने लगे है।

चुप जो थे हम  गमों को लेकर अरसे से,
जिक्र कर उनसे हम बेफिक्र रहने लगे हैं ।

किसी बात की नहीं हम ढूंढते अब वजह,
यूं ही अब हम बेवजह खोये रहने लगें हैं।

न कोई गिला किसी से न कोई रंज ए दिल,
हम तो यूं हीं बेख्याली में डूबे रहने लगे हैं।

कभी जो थे देखकर अपनी खुशी में  खुशी
उनसे मिलके दूसरों के लिये  जीने लगे है।

#पवन कुमार वर्मा 
13 मई 2020


Comments